Prajasatta Side Scroll Menu

Hamirpur Viral Video: पशुशाला में संदिग्ध हालत में मिला युवक, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Hamirpur Viral Video: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के डॉहगी वैह गांव से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक को पशुशाला में संदिग्ध स्थिति में पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोग सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।
Hamirpur Viral Video: पशुशाला में संदिग्ध हालत में मिला युवक, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Hamirpur Viral Video: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक संदिग्ध घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक एक युवक रात के अंधेरे में पशुशाला में बंधी भैंस के साथ कुकर्म कर रहा था। इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है।

वायरल वीडियो के साथ साझा की जा रही जानकारी के मुताबिक, यह घटना देर रात की बताई जा रही है जब एक युवक चोरी-छिपे गांव की एक पशुशाला में दाखिल हुआ। ग्रामीणों ने जब उसे वहां देखा, तो स्थिति संदिग्ध पाई गई। इस पूरी घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें लोग इस कृत्य की कड़ी निंदा कर रहे हैं और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश की सुक्खू सरकार ने किया मजदूर, आश्रितों के हित में फैसला :-राणा

वायरल वीडियो में दिख रहा संदिग्ध यूवक नशे की हालत में लग रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि समाज में नैतिकता का स्तर इस कदर गिर चुका है कि अब बेजुबान पशु भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। ग्रामीणों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यदि पशुशालाओं के भीतर ही इस तरह के दरिंदे प्रवेश करने लगे हैं, तो हमारी बेटियां और परिवार कैसे सुरक्षित रहेंगे? यह सवाल वर्तमान में पूरे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह शर्मनाक घटना जिले के डॉहगी वैह गांव की है।

वीडियो में भैंस की मालिक एक महिला यह कह रही है कि पिछले कुछ दिनों से मेरी भैंस डरी-डरी सी लग रही है। जब इसे रोज अंदर बांधते हैं तो भैंस डरती है। इस दौरान अन्य लोग यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि युवक की माँ कहती है कि मेरा बेटा बहुत शरीफ है लेकिन तू इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। हालांकि अब यह मामला केवल एक गांव तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से यह पूरे सोशल मीडिया पर फैल गया है। वीडियो देखने वाले अधिकांश लोग युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस के पास यह मामला नहीं पहुँचा है, लेकिन अगर शिकायत होती है तो युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज होगा।

इसे भी पढ़ें:  Hamirpur News: हमीरपुर में मस्जिद विवाद पर प्रदर्शन के दौरान शख्स की ऐसे गई जान..!
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
hamirpur crime news hamirpur news Hamirpur Viral Video Himachal Pradesh News

Join WhatsApp

Join Now