Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Hamirpur News: जन्म के चंद घंटों बाद नवजात बच्ची को बेचने की थी कोशिश, नही बिकी तो अस्पताल में लावारिस छोड़ भागे माता-पिता

Newborn Abandoned in Hamirpur: हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार को प्रसव के बाद एक नेपाली दंपती अपनी स्वस्थ नवजात बच्ची को वार्ड में ही छोड़कर भाग गया।
By PNT
Published on: 24 March 2026
Hamirpur News: जन्म के चंद घंटों बाद नवजात बच्ची को बेचने की थी कोशिश, नही बिकी तो अस्पताल में लावारिस छोड़ भागे माता-पिता

Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर मेडिकल कॉलेज से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक दंपती अपनी कुछ ही घंटे पहले जन्मी मासूम बच्ची को अस्पताल में अकेला छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, नेपाल मूल की एक महिला को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन डिलीवरी के कुछ ही देर बाद माता-पिता बिना किसी को बताए चुपचाप अस्पताल से निकल गए। हैरानी की बात यह है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह दंपती बच्ची के जन्म से खुश नहीं था। चर्चा यह भी है कि अस्पताल परिसर में ही उन्होंने कुछ लोगों से बच्ची को 10 से 15 हजार रुपये में ले जाने की बात कही थी, लेकिन जब किसी ने बात नहीं मानी तो वे बच्ची को वार्ड में ही छोड़कर भाग निकले।

अस्पताल प्रशासन को जैसे ही इस बात का पता चला, उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। फिलहाल पुलिस और अस्पताल प्रबंधन अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और दंपती द्वारा भर्ती के समय जमा किए गए आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल नवजात बच्ची को अस्पताल की निगरानी में रखा गया है और चिकित्सकीय टीम उसकी पूरी देखभाल कर रही है। मासूम बच्ची पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है।

मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. देशराज शर्मा ने बताया कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और अस्पताल की टीम उसकी अच्छे से देखभाल कर रही है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और जांच जारी है। बता दें कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने भी अपने स्तर पर भी जांच शुरू कर दी है। प्रसव से पूर्व लिए गए आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज भी पुलिस को सौंप दिए गए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

breaking news HimachalHamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samacharHimachal Pradesh

Join WhatsApp

Join Now