Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Hamirpur News: सकरोह गांव में रहस्यमयी मौतें, बुजुर्ग का शव बंद घर में तो बेटे की लाश झील से मिली

Hamirpur News: सकरोह गांव में रहस्यमयी मौतें, बुजुर्ग का शव बंद घर में तो बेटे की लाश झील से मिली

Hamirpur News: जिला हमीरपुर के एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहाँ सकरोह में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव घर के अंदर सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ है। बुजुर्ग की पहचान 80 वर्षीय मौजी राम निवासी गांव सकरोह, तहसील ढटवाल के रूप में हुई है। वहीं, इसी बुजुर्ग के बेटे छोटे बेटे का शव लठियाणी में बंगाणा पुलिस ने बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि 80 वर्षीय मौजी राम अधरंग का मरीज था। उसका बेटा अशोक ही बुजुर्ग पिता की देखभाल करता था, लेकिन पिछले पांच दिन से वह घर से लापता है। और उनके घर में बाहर से ताला लगा हुआ था।

जानकारी के अनुसार पिछले कई वर्षों से मौजी राम अपने छोटे बेटे के साथ रह रहा था। उनका घर गांव से दूर एक कोने में स्थित है, जहां आमतौर पर लोगों की आवाजाही कम रहती है। बीते कुछ दिनों से घर के बाहर ताले लगे थे, जिससे किसी को भीतर की स्थिति का अंदाजा नहीं था।

इसे भी पढ़ें:  निजी बस चालक को चलती बस में पड़ा दिल का दौरा,HRTC के चालक की सुझबुझ से टला बड़ा हादसा

इस घटना का पता तब पता चला जब रविवार को गांव के एक व्यक्ति को बदबू आई तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ताले तोड़कर घर का दरवाजा खोला तो अंदर बुजुर्ग का शव फर्श पर पड़ा मिला।

इसे भी पढ़ें:  हमीरपुर: अनियंत्रित ट्रक चालक ने तूड़ी को इकट्ठा कर रही महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाया है। बुजुर्ग के बड़े बेटे की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा छोटे बेटे का शव लठियाणी में बंगाणा पुलिस ने बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में किसी तरह के संघर्ष और चोट के निशान शव पर नहीं मिले हैं। बेटे की डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी तरह का संघर्ष और मारपीट प्रतीत नहीं हुई है। दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था और एक दरवाजा अंदर से बंद था। ऐसे में हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। बुजुर्ग के बेटे का शव लठियाणी से बरामद हुआ है।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samacharHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News Updatehp newsHP News in Hindi

Join WhatsApp

Join Now