साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

चंद्र कुमार ने हिमाचल विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में ली शपथ

चंद्र कुमार ने हिमाचल विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में ली शपथ
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं ज्वाली से विधायक चंद्र कुमार ने सोमवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की उपस्थिति में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) के रूप में शपथ ली।

राजभवन में यहां आयोजित सादे समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद थे। प्रधान सचिव (सामान्य प्रशासन) भरत खेड़ा ने कार्यवाही का संचालन किया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और वह नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में पृथकवास में हैं। नए विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव तक चंद्र कुमार विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: भारी बर्फबारी के बीच फंसे दो लोगों को किया गया रेस्क्यू

Join WhatsApp

Join Now