Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अब धर्मशाला में आया भूकंप, रिक्टर स्कैल पर 3.4 रही तीव्रता

भूकंप के झटके

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शुक्रवार दोपहर को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. हालांकि, जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र ने भूकंप आने की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, धर्मशाला में शुक्रवार दोपहर को 12 बजकर 59 मिनट पर भूकंप आया है। रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र चकनाथ भागसूनाग में जमीन से 10 किमी नीचे था।

बता दें कि इससे पहले, 23 फरवरी, बुधवार सुबह 9 बतक 58 मिनट पर यह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शिमला में रामपुर का सेरी मझेली भूकंप का केंद्र रहा और रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 4 मापी गई है। जमीन से सात किमी नीचे भूकंप का केंद्र बिंदु रहा था। National Center for Seismology की ओर से भी भूकंप आने की पुष्टि हुई है।

इसे भी पढ़ें:  MLA Hansraj Bail: चुराह विधायक हंसराज को POCSO मामले में जमानत, न्यायालय से भावुक होकर निकले-आरोपों से इनकार..!
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now