Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अब शिमला में बनेगी मोदी को हराने की रणनीति, अनुराग का तंज- शिमला की धाम खाने आएंगे विपक्षी दल

अब शिमला में बनेगी मोदी को हराने की रणनीति, अनुराग का तंज- शिमला की धाम खाने आएंगे विपक्षी दल

प्रजासत्ता ब्यूरो|
मोदी सरकार को सत्ता से बाहर कैसे किया जाए अब इसकी रणनीति पहाड़ों की रानी शिमला में बनेगी। माना जा रहा है कि यह मीटिंग जुलाई माह के बीच होगी। इसमें अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कई विपक्षी दल चर्चा करेंगे। शिमला में होने वाले इस महामंथन में मोदी सरकार को घेरने का रोडमैप बनाया जाएगा।

माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद सभी विपक्षी दल संयुक्त तौर पर चुनाव लड़ने को लेकर ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि शुक्रवार को भी बिहार के पटना में विपक्षी दलों की संपन्न  हुई। विपक्षी दलों की बैठक शिमला में होने से आने वाले महीने में शिमला में विपक्ष का एक नहीं बल्कि 17 दलों के नेता हिमाचल में दिखेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

विपक्ष दलों की इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि बिहार के पटना में बिहार में लिट्टी-चोखा रसगुल्ला खाने का आनंद लिया है, अब शिमला में आकर धाम खाने की तैयारी में हैं।

उन्होंने शोशल मीडिया के माध्यम से लिखा कि 24 के चुनाव से पहले फिर एक बार रंगमंच सज रहा है। नाटक मंडली इकट्ठा हो रही है, किरदार तय किए जा रहे हैं, नाटक होगा, साथ निभाने के क़समे वादे होंगे, जनता हंसेगी। साथ ही दावा किया है कि फिर एक बार प्रचंड बहुमत से मोदी ही तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने राहुल गांधी की शादी का प्रस्ताव जरुर पारित किया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now