Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आइजी इंटेलीजेंस रामेश्‍वर ठाकुर लोक सेवा आयोग के अध्‍यक्ष नियुक्‍त, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Published on: 25 August 2022
आइजी इंटेलीजेंस रामेश्‍वर ठाकुर

शिमला|
हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए आइजी इंटेलीजेंस रामेश्वर सिंह ठाकुर को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा तीन सदस्यों में एक सदस्य ओपी शर्मा की जगह डॉक्टर नयन सिंह को लिया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में प्रो. ओपी शर्मा को बाहर करके प्रो. नयन सिंह को जगह दी गई है। इसके अलावा सेवान‍िवृत्‍त आइएएस अधिकारी राकेश शर्मा को लोक सेवा आयोग का सदस्‍य नियुक्‍त किया गया है। सेवानिवृत्‍त कर्नल राजेश कुमार शर्मा को भी सदस्‍य नियुक्‍त किया है। इनकी नियुक्‍त‍ि छह साल अथवा 62 साल की उम्र तक के लिए की गई है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now