Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

आइजीएमसी में उपचाराधीन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले जेपी नड्डा

आइजीएमसी में उपचाराधीन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले जेपी नड्डा

शिमला|
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुल्‍लू जाने से पहले शिमला का रुख किया। नड्डा ने शिमला के आइजीएमसी अस्‍पताल के कॉर्डियोलॉजी विभाग में उपचाराधीन प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की। उन्‍होंने वीरभद्र सिंह का हाल जाना व उनके जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की। जेपी नड्डा ने वीरभद्र सिंह को बताया बोल्ड नेता बताया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा हिमाचल के दो दिन के प्रवास पर आया हूं। पहले से जानकारी थी कि पूर्व मुख्यमंत्री तबीयत खराब होने के कारण आइजीएमसी में भर्ती हैं, उनका हालचाल पूछने अस्पताल आया। इस दौरान परिवार से मुलाकात हुई। मेडिकेशन के चलते बातचीत नहीं हो सकी। लेकिन डॉक्टरों से बातचीत पर पता चला कि वे जल्द रिकवर करेंगे।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह बोल्ड व्यक्तित्व हैं और उनकी इच्छाशक्ति मजबूत है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उन्हें जल्द स्वस्थ करें, ताकि वे प्रदेश की सेवा कर सकें और मानवता के लिए जो सेवा कर रहे हैं उसे आगे बढ़ाएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन की बैठक के लिए कुल्लू रवाना हुए। रविवार को बिलासपुर पहुंचने के बाद उनका सीधा कुल्लू जाने का कार्यक्रम था लेकिन कार्यक्रम में बदलाव करते हुए वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र से मिलने पहुंचे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now