Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आम जनता पर महंगाई का बोझ, गैर सब्सिडी और कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों में हुई वृद्धि

आम आदमी को महंगाई का झटका,

प्रजासत्ता|
सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही आम जनता की जेब पर पड़ रही महंगाई का बोझ कम होने की बजाय बढेगा| क्योंकि कुकिंग गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि हो गई है| बुधवार को यानी 1 सितंबर, 2021 को देशभर में एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए हैं| गैर-सब्सिडी गैस सिलिंडर आज से और महंगे हो जाएंगे| पेट्रोलियम कंपनियों ने आज से सिलिंडरों को 25 रुपये प्रति लीटर और महंगा कर दिया है| वहीं, कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों में भी वृद्धि हुई है|

गौरतलब है कि पिछले दिनों पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस के दामों बढोतरी की करने की घोषणा की थी|जिसमे घरेलू गैस सिलिंडरों के दामों में 25 रुपये प्रति सिलिंडर की बढ़ोतरी हुई है| यह बढ़ोतरी गैर सब्सिडी वाले गैस सिलिंडरों पर हुई है| इस बढ़ोतरी के बाद अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो अब एक 14.2 किलोग्राम वाला कुकिंग गैस सिलिंडर 884.50 रुपये में मिलेगा|

इसे भी पढ़ें:  IGMC Shimla Viral Video: डॉक्टर और मरीज के बीच हिंसक झड़प का वीडियो वायरल, जांच शुरू

वहीं, कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों के दामों में तो 75 पैसे प्रति सिलिंडर की बढ़ोतरी की गई है| अब 19 किलोग्राम का एक सिलिंडर 1693 रुपये में खरीदना होगा|

क्या है अलग-अलग शहरों में 14.2 किग्रा के LPG सिलिंडर की कीमत
शहर नई कीमतें पुरानी कीमतें
दिल्ली- 884.50 रुपये 859.50 रुपये
मुंबई- 884.50 रुपये 859.50 रुपये
कोलकाता- 911.00 रुपये 886.00 रुपये
चेन्नई- 900.00 रुपये 875.50 रुपये

इसे भी पढ़ें:  Himcare Scam: सीएम सुक्खू बोले - हिमकेयर योजना के 'घोटाले' की विस्तृत जांच करवाएगी हिमाचल सरकार..!

15 दिनों में दूसरी बार बढ़ोतरी
बता दें कि एलपीजी सिलिंडर में यह बढ़ोतरी 15 दिनों में दूसरी बार की गई है| इसके पहले 18 अगस्त को घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दामों में 25 रुपये प्रति सिलिंडर की बढ़ोतरी की गई थी| उस वक्त बढ़ोतरी सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले दोनों ही कैटेगरी के सिलिंडरों के लिए की गई थी| इसके पहले 1 जुलाई को भी कुकिंग गैस का सिलिंडर 25.50 रुपये प्रति सिलिंडर महंगा हुआ था|

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now