Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिमाचल पुलिस की नारी शक्ति का गवाह बना शिमला का रिज मैदान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देखिये महिला पुलिस कर्मियों के बाइक तथा हथियारों के साथ हैरतअंगेज प्रदर्शन....

प्रजासत्ता|
सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शिमला का रिज मैदान नारी शक्ति का गवाह बना| हिमाचल प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहला मौका है, जब ऑल वुमन परेड होगी। इस आयोजन का जिम्मादारी भी महिला पुलिस ने संभाली, इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूरे प्रदेश में महिला पुलिस कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण का जिम्मा संभालती नजर आई।…

इस दौरान रिज पर महिला पुलिस कर्मी बाइक पर हैरतअंगेज करतब दिखाती। बिना हथियारों से लड़ाई कैसे लड़ी जाती है, यह दिखाती। हथियारों के साथ ड्रिल करती नजर आई । हिमाचल पुलिस की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम आधी आबादी के लिए प्रेरणादायक रहेगा। प्रदेश में पुलिस विभाग ने इस तरह का पहला अनूठा प्रयास किया है। यह सब डीजीपी संजय कुंडू की पहल से हो रहा है।

बता दें कि रेंज की पहली नियमित डीआइजी बनी सुमेधा, आइपीएस अधिकारी सौम्या सांबशिवन, अंजुम आरा, मंडी की एसपी शालिनी अग्निहोत्री, बनगढ़ की कमांडेंट आकृति आइपीएस अधिकारी सृष्टि पांडे, एआइजी डा. मोनिका को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारीदी गई थी| जबकि प्लाटून को नामी खिलाड़ी एवं हिमाचल पुलिस की अधिकारी प्रियंका नेगी ने भी इस कार्यक्रम को अपना सहयोग दिया। इस मौके पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय परेड का उद्घाटन किया|

इस मौके पर वीरांगना के नाम से कॉफी टेबल बुक भी लांच की गई। इस बुक में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रेरणादायक संदेश भी होंगे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now