Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आप की हिमाचल प्रदेश को शिक्षा से जुड़ी 5 गारंटी

हिमाचलियों को पहली गारंटी देने बुधवार को शिमला आएंगे भगवंत मान और सिसोदिया

शिमला ब्यूरो|
हिमाचल में चुनाव नजदीक आते ही आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी के चलते दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बुधवार को शिमला पहुंचे। इस दौरान दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने हिमाचल प्रदेश को शिक्षा से जुड़ी 5 गारंटी दी। बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवंत मान पहली बार शिमला पहुंचे हैं, जबकि मनीष सिसोदिया इससे पहले दो बार शिमला आकर प्रदेश की सियासत को गरमा चुके हैं। आज दोनों आप नेता चुनावी घोषणा पत्र में शामिल की जाने वाली कुछ सेवाओं का ऐलान कर एक बार फिर से प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया है

सिसोदिया ने कहा कि हिमाचल के स्कूलों में 11 लाख बच्चे पढ़ते हैं। 2 हजार स्कूल ऐसे हैं, जहां सिर्फ 1 टीचर है। वहां 5वीं और 8वीं क्लास तक के बच्चे पढ़ते हैं। उन्होंने ने कहा कि यह बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है। साढ़े 6 हजार स्कूल ऐसे हैं, जहां 2 टीचर स्कूल चला रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की सरकार शिक्षा पर 8 हजार करोड़ खर्च करती है, यह पैसा कहां जा रहा है?। 47% कॉलेजों में प्रिंसिपल नहीं हैं। इन्हें ठीक करने की जगह हिमाचल के सीएम प्राइवेट कॉलेजों के पोस्टर ब्वॉय बने हुए हैं।
आप की हिमाचल में शिक्षा की 5 गारंटी

    1. हर परिवार के हर बच्चे को अच्छी और फ्री शिक्षा देंगे।
    2. दिल्ली की तरह सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाएंगे।
    3. हिमाचल में प्राइवेट स्कूलों को नाजायज फीस नहीं बढ़ाने देंगे।
    4. कच्चे शिक्षकों को पक्का कर सभी खाली पद भरे जाएंगे।
    5. शिक्षकों से पढ़ाई के अलावा दूसरा काम नहीं दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें:  Una Gun Culture: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का अल्टीमेटम “जो अमन भंग करे, उसे रगड़ो और अंदर डालो”

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारी पार्टी शक्ति प्रदर्शन नहीं करती। लोगों को दिहाड़ी पर लाकर अपनी जय-जयकार नहीं करती। मान ने कहा कि हिमाचल और पंजाब की मुश्किलें एक जैसी हैं। दोनों पड़ोसी राज्य हैं। मार्च 2022 से पहले पंजाब में भी यही हाल था कि 5-5 साल बाद पार्टियां सत्ता में आती रहती थी। लोगों के पास कोई रास्ता नहीं था। पंजाब को तीसरा रास्ता मिल गया। सरकार बने सिर्फ 5 महीने हुए हैं लेकिन हमने 70 साल से ज्यादा काम किए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में हर रोज भ्रष्टाचारी पकड़े जा रहे हैं। इसके लिए हमने हेल्पलाइन शुरू की है। पंजाब में हमने गारंटी के हिसाब से 1 जुलाई से 2 महीने में 600 यूनिट बिजली फ्री कर दी है। स्वास्थ्य की गारंटी में दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक मॉडल को पंजाब में लागू कर दिया है। पंचायती जमीन और जंगलात की जमीनों पर अवैध कब्जों की जांच की। पंचायती जमीन और जंगलात की जमीनों पर अवैध कब्जों की जांच की। आने वाले दिनों में बुढ़ापा पेंशन की डोर टू डोर डिलीवरी होगी। पंजाब में 9 मेडिकल कॉलेज पहले से हैं। हम 16 और नए मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Shimla Blast Case: शिमला ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों के हाथ अभी तक खाली

हिमाचल में दो से तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले आप भी जनता में पेंठ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी कड़ी में कल दोनों आप नेताओं के हिमाचल दौरे से प्रदेश का सियासी माहौल गर्म हो गया। आम आदमी पार्टी ने जैसी सर्विस की गारंटियां पंजाब और दिल्ली में जनता को दी है, ठीक वैसे ही हिमाचल प्रदेश में भी जनता को दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: DSP विजय कुमार की शिकायत पर SC आयोग सख्त, हिमाचल के DGP और गृह विभाग के ACS को दिल्ली किया तलब
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now