Prajasatta Side Scroll Menu

अर्की: विजिलेंस ने एमवीआई व बिचौलियों को 5 लाख 70 हजार रुपये के साथ दबोचा

arest, Mandi News

अर्की।
विजिलेंस की टीम ने एमवीआई और एक दलाल को 5 लाख 70 हजार रुपये की रिश्वत के साथ अर्की दाड़लाघाट के बाघल होटल में पकड़ा है। मिली जानकारी मुताबिक लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर विजिलेंस टीम ने यह कार्यवाही अमल में लाई है।

विजिलेंस के पास लंबे समय से ये शिकायतें आ रही थीं कि MVI और बिचौलियों लेन-देन किया जा रहा है जिसके चलते बीती रात विजिलेंस की टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान 5 लाख 70 हजार रुपये की राशि बरामद की गई है। विजिलेंस ने परिवहन विभाग के मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) और एक बिचौलियों को पैसे के लेनदेन करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें:  HP Cabinet Decisions: हिमाचल में CBSE शिक्षकों की भर्ती, पीएनजी आपूर्ति और चिट्टा आरोपियों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध, पढ़ें कैबिनेट के बड़े फैसले..

सूत्रों के मुताबिक फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने और पासिंग के लिए हो रहे लेनदेन चलते दाड़लाघाट स्थित बागल होटल मे विजिलेंस ने दबिश दी है।

बताया जा रहा है कि एमबीआई , किसी दलाल के माध्यम से लाइसेंस और गाड़ियों की पासिंग बनाने के एवज में पैसे एंठता था जिसकी शिकायत बिजलेंस को करीब दस माह पूर्व दी गई थी । इसके पश्चात सोलन व शिमला की में जॉइंट टीम बनाकर इसे ए जाल बिछाया और बीते इस पर निगरानी रखी । जिसके बाद देर रात दाड़लाघाट के समीप बाघल होटल में विजिलेंस टीम ने दबिश दी और एमबीआई तथा दलाल से लाखों रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है जिसे आज कोर्ट में पेश किया जायेगा ।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: चिट्टा गतिविधियों में शामिल ये 11 पुलिस कर्मी नौकरी से बर्खास्त
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now