Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अटल सुरंग में पुलिसकर्मियों ने की शख्स की पिटाई, वीडियो वायरल

अटल सुरंग में पुलिसकर्मियों ने की शख्स की पिटाई, वीडियो वायरल

प्रजासत्ता|
देश-विदेश के सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी अटल टनल रोहतांग में गाड़ी ओवरटेक करने की कोशिश पर एक पर्यटक की पुलिस और बीआरओ के स्टाफ ने बुरी तरह पिटाई कर दी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में रोहतांग दरें के नीचे नवनिर्मित अटल सुरंग में एक शख्स की बेरहमी से पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

पुलिस ने माना कि पर्यटक और पुलिसकर्मियों के बीच हुई घटना शनिवार को सुरंग में उस समय हुई जब ट्रैफिक जाम के बीच एक शख्स ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। एक राहगीर ने अपने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  स्पीति में प्रवेश करने वाले वाहनों से ली जाएगी SADA Development Fee, 1 जनवरी 2024 से शुरू होगी सुविधा

https://www.facebook.com/PrajasattaNews/videos/197954125341252
क्लिप में एक कॉन्स्टेबल को लाठी से एक शख्स को पीटते हुए देखा जा सकता है। घटनास्थल पर कई लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। वीडियो में एक अन्य पुलिसकर्मी उस शख्स के चेहरे पर लात मारकर उसे थप्पड़ मारता है जिसके बाद शख्स जमीन पर गिर जाता है।

बता दें कि इससे पहले, गुंडागर्दी का एक मामला तब सामने आया था जब दिल्ली के युवाओं के एक समूह ने अपने तीन वाहनों को अटल सुरंग के बीच में रोक दिया। अटल सुरंग एक नया पर्यटक आकर्षण है जहां वाहनों को पार्क करना एक अपराध है।

इसे भी पढ़ें:  Rajya Chayan Aayog : भ्रष्टाचार मुक्त चयन प्रक्रिया लागू करेगा राज्य चयन आयोग
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now