Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बच्‍चे को थप्‍पड़ मारने के मामले में डिप्‍टी स्‍पीकर हंसराज की बाल अधिकार संरक्षण आयोग से शिकायत

विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने स्‍कूल के बच्चे को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुई वायरल

चंबा|
विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज की ओर से स्कूल छात्र को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर चंबा चाइल्ड हेल्पलाइन ने हंसराज की शिकायत राज्य मानवाधिकार आयोग व नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से की है।

चाइल्ड हेल्पलाइन की ओर से कपिल शर्मा का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने मानवाधिकार आयोग को अवगत करवाया है। जहां से उन्हें इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को भी सूचित किया गया है।

बता दें कि विधानसभा उपाध्यक्ष डा. हंसराज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैला पहुंचे थे, जहां पर उनके द्वारा बच्चों के साथ संवाद किया जा रहा था। वहीं, स्कूल में मोबाइल लाने के बारे में भी बच्चों को डांटते हुए दिखते हैं वहीँ इस दौरान उन्होंने के छात्र को थप्पड़ जड़ दिया । जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर आया तो एकदम से वायरल हो गया। शुक्रवार को यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। कई लोग विधानसभा उपाध्यक्ष के इस व्यवहार को गलत ठहराते हुए नजर आए तो कई का कहना था कि बच्चों को प्यार से भी समझाया जा सकता था।

वहीँ वीडियो वायरल होने के बाद बच्चे के पिता रियाज मोहम्मद का भी इंटरनेट मीडिया पर बयान सामने आया है, जिसमें रियाज मोहम्मद ने कहा कि शरारती तत्वों द्वारा वाडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर फैलाया गया है जिसका वह खंडन करते हैं। मोहम्मद ने कहा कि उनके बच्चे को प्यार मोहब्बत के साथ समझाने का विधानसभा उपाध्यक्ष ने प्रयास किया था। यह बिल्कुल वैसा ही था, जैसे कोई अपने बच्चे को समझाने के लिए करता है। इसलिए इस मामले को तूल देना किसी भी तौर पर सही नहीं है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद भी विधानसभा उपाध्यक्ष के खिलाफ लोगों का आक्रोश कम नही हुआ और लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपको तहजीब सिखने की जरूरत है। कुछ लोगों ने कहा कि यह वीडियो गरीब परिवार को दबाव या पैसों का प्रलोभन में देकर बनवाया गया है जैसा कि कोई व्यक्ति बच्चे के पिता को कुछ रटा रटाया बयां पढ़ा रहा हो।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now