Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बद्दी पहुंची राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, भाजपा विधायकों से माँगा समर्थन

बद्दी पहुंची राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, भाजपा विधायकों से माँगा समर्थन

बद्दी|
राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के बद्दी में पहुंची। इस दौरान उनका केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सीएम जयराम ठाकुर व अन्य नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद वह दून विधानसभा क्षेत्र के किश्नपुरा स्थित होटल ली मैरियट में भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल हुईं। जहां उन्होंने कहा कि मुझे सर्मथन दीजिए, उम्मीद है आप सभी सहयोग करेंगे।

बता दें कि बैठक के लिए सभी विधायक सुबह 10 बजे ही बद्दी पहुंच गए थे। वहीं CM जयराम ठाकुर समेत कई मंत्री गुरुवार शाम को ही बद्दी पहुंच गए थे। बैठक के बाद करीब 2 बजे राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगी।

सीएम जयराम ठाकुर भी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो व तीन जुलाई को हैदराबाद में होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए 3 बजे चंडीगढ़ से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now