Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

भाजपा प्रत्‍याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर चुनाव प्रचार के दौरान पहन सकेंगे सेना की टोपी व मेडल

भाजपा प्रत्‍याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर चुनाव प्रचार के दौरान पहन सकेंगे सेना की टोपी व मेडल

प्रजासत्ता|
मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्‍याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर चुनाव प्रचार के दौरान सेना की टोपी व मेडल पहन सकेंगे। चुनाव आयोग के फैसले से ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर व भाजपा को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा आयोग ने सीधे तौर पर कांग्रेस की शिकायत खारिज कर दी है।

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने बिग्रेडियर खुशाल ठाकुर पर चुनाव प्रचार के दौरान सेना की टोपी व मेडल पहनने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग से की थी। दी गई शिकायत में कहा गया था कि भाजपा प्रत्याशी खुशाल ठाकुर चुनाव प्रचार के दौरान सेना की टोपी और मेडल का इस्तेमाल कर रहे हैं| जबकि चुनाव आयोग की गाइडलाइन में सेना के इस्तेमाल पर रोक है|

निर्वाचन आयोग ने शिकायत चुनाव आयोग को भेजी थी। कांग्रेस ने भाजपा के पोस्टर के उस फोटो पर भी सवाल उठाया था, जिसमें उन्होंने सेना की टोपी व मेडल पहन रखा है। कांग्रेस ने इसे सेना की टोपी का दुरुपयोग बताते हुए ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। आयोग ने कांग्रेस की इस मांग को ठुकरा दिया है।

एक बड़े मीडिया चेनल की खबर के मुताबिक फोन पर बातचीत में हिमाचल प्रदेश के चुनाव आयुक्त सी पालरासू ने शिकायत खारिज होने की पुष्टि की है| साथ ही कहा कि खुशाल ठाकुर अचीवमेंट का प्रयोग कर सकते हैं|

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now