Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण शर्मा का बनीखेत में भव्य स्वागत

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण शर्मा का बनीखेत में भव्य स्वागत

भारतीय हॉकी टीम के ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी वरुण कुमार शर्मा के अपने पैतृक स्थान डलहौजी पहुंचने पर वन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री राकेश पठानिया, लोकसभा सांसद किशन कपूर, हिमाचल विधानसभा में मुख्य सचेतक विक्रम सिंह जरियाल, अध्यक्ष जिला कृषि उपज मंडी समिति डी एस ठाकुर ,उपायुक्त डीसी राणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस अरुल कुमार और स्थानीय जनता ने स्वागत किया ।
ग्राम पंचायत बाथरी में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान वन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री राकेश पठानिया ने वरुण कुमार शर्मा को साॅल टोपी एवं चंबा थाल भेंट कर सम्मानित किया ।

अपने संबोधन में राकेश पठानिया ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति के17 सितंबर को प्रस्तावित शिमला प्रवास के दौरान वरुण कुमार शर्मा को एक करोड की धनराशि व नियुक्ति पत्र शिमला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा ।
वरुण कुमार और भारतीय हॉकी टीम को बधाई देते हुए वन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेल नीति में बदलाव किया गया है और जल्द इसे लागू किया जाएगा ।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Politics: सुक्खू सरकार की नौकरशाही पर ढीली पकड़ को लेकर बहस, बाहरी अफसरों का विवाद या वीरभद्र गुट की सत्ता की लड़ाई?

स्थानीय लोगों की मांग पर वरुण कुमार शर्मा के पैतृक गांव फाटी तक उन्होंने वन विभाग को पांच माह के भीतर सड़क निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए । इसके अतिरिक्त राकेश पठानिया ने उनके गांव मैं विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए के लिए 21 लाख रुपयों की राशि देने का ऐलान भी किया ।
उन्होंने गांव में खेल मैदान बनाने की भी घोषणा की ।

कार्यक्रम में वरुण कुमार शर्मा ने ओलंपिक आयोजन के दौरान खेल से संबंधित अपने अनुभव भी साझा किए । उन्होंने मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर और प्रदेश सरकार का सम्मान देने के लिए आभार भी व्यक्त किया ।

इसे भी पढ़ें:  Him Bus Card: हिमाचल में अब तक 1.24 लाख हिम बस कार्ड जारी, 82 हजार महिलाएं लाभान्वित

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद किशन कपूर ने वरुण शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं को वरुण कुमार शर्मा से प्रेरणा अवश्य लेनी चाहिए । किशन कपूर ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की भी घोषणा की ।
उन्होंने यह भी कहा कि खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत भी विभिन्न खेलों के विकास को लेकर महत्व प्रदान किया जा रहा है । सांसद ने केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से प्रदेश सरकार द्वारा भेजी जाने वाली सभी खेल से संबंधित योजनाओं को जल्द स्वीकृति उपलब्ध करवाने का भरोसा भी दिया ।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने भारतीय हॉकी टीम के युवा सितारे वरुण कुमार शर्मा का यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया ।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Vote Chori: ऐसी जीत पहले कभी नहीं देखी, जानिए प्रतिभा सिंह ने क्या सवाल उठाए?

इससे पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष डलहौजी विजय कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया । इस दौरान वरुण शर्मा के माता श्रीमती शकुंतला शर्मा व पिता ब्रह्मानंद शर्मा को भी सम्मानित किया गया । इस अवसर पर एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर , अध्यक्ष नगर परिषद डलहौजी रानी शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव पठानिया, विभिन्न विभागों के अधिकारी और भाजपा मंडल डलहौजी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे ।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now