Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर साइबर अपराधियों ने शुरू किया ठगी का नया खेल

बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर साइबर अपराधियों ने शुरू किया ठगी का नया खेल

साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए हर रोज नए तरीके अपना रहे हैं। साइबर ठग बिजली उपभोक्ताओं को अपना निशाना बना रहे हैं। लोगों को बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर बिजली उपभोक्ता से उसके बैंक अकाउंट सहित अन्य व्यक्तिगत जानकारियां हासिल कर धोखाधड़ी कर रहे हैं।

साइबर सेल के पास इस तरह की ठगी की कई शिकायतें भी आई हैं। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने अलर्ट जारी कर लोगों को सजग रहने को कहा है। एडवाइजरी में कहा गया है कि जालसाज लोगों के फोन नंबरों पर मेसेज भेजकर ठगी कर रहे हैं। ठगी करने वाले लिखते हैं कि बिजली बिल अपडेट नहीं हुआ। इसलिए आपका बिजली कनेक्शन काटेगा।

जब कोई व्यक्ति मेसेज में दिए गए नंबर पर संपर्क करता है तो जालसाज उसे उलझाना शुरू करते हैं। बैंक खाते की डिटेल सहित अन्य जानकारी ले लेते हैं। कुछ ही देर में अकाउंट खाली हो जाता है। अगर कोई व्यक्ति इस तरह की ठगी का शिकार होता है तो तुरंत 15 मिनट में शिकायत साइबर सेल को 1930 नंबर पर करें।

साइबर सेल के अतिरिक्त एसपी नरवीर सिंह राठौर ने कहा कि बिजली के बिल संबंधित मेसेज आने पर तुरंत घर में मौजूद पुराने बिल के पीछे दिए गए नंबरों से संपर्क करें और अपने बिल की सही जानकारी जुटाएं। गुगल से कस्टमर केयर का नंबर न लें।
खबर इनपुट अमर उजाला

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now