Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ब्रेकिंग! डा. सिकंदर कुमार होंगे हिमाचल प्रदेश से राज्य सभा सदस्य के लिए उम्मदीवार

Published on: 18 March 2022
ब्रेकिंग! डा सिकंदर कुमार होंगे हिमाचल प्रदेश से राज्य सभा सदस्य के लिए उम्मदीवार

प्रजासत्ता।
हिमाचल विश्वविद्यालय को कुलपति प्रोफेसर सिकंदर कुमार हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे। जिसको लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। बता दें कि समिति द्वारा चार राज्यों जिसमे असम,हिमाचल प्रदेश, नागालैंड और त्रिपुरा शामिल है के राज्य सभा के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

डा. सिकंदर कुमार वर्तमान एचपीयू के कुलपति के तौर पर है कार्यरत। वह हमीरपुर संसदीय सीट से रखते है संबंध रखते हैं। अब राज्य सभा सदस्य तौर पर अपनी भूमिका निभाएंगे। बता दें सिंकदर कुमार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश से दो अप्रैल को रिक्त हो रही राज्यसभा सीट के लिए मतदान 31 मार्च को होगा। इस संबंध में सोमवार को निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव हिमाचल प्रदेश विधानसभा यशपाल शर्मा ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। प्रदेश से मौजूदा तीन राज्यसभा सदस्यों में से कांग्रेस के एक मात्र सदस्य आनंद शर्मा का छह साल का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो रहा है। भाजपा के दो सदस्य में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व इंदु गोस्वामी हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now