Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ब्रेकिंग! कुल्लू विवाद में एसपी व सुरक्षा प्रभारी को पदों से हटाया गया,सीएम के पीएसओ पर भी कार्रवाई

sp-kullu-slapped-cm-security-asp-in-kullu-himachal-pradesh

प्रजासत्ता। शिमला
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कुल्लू प्रवास के दौरान एसपी गौरव सिंह व सीएम सिक्योरिटी में एएसपी रैंक के प्रभारी बृजेश सूद के बीच हुए विवाद को लेकर पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कार्रवाई करते हुए एचपी पुलिस एक्ट की धारा-63 के तहत एसपी कुल्लू गौरव सिंह को तत्काल पद से हटा दिया गया है। पुलिस महानिदेशक ने यह भी साफ किया है कि जब कि प्रारंभिक जांच पूरी नहीं कर ली जाती, तब तक आईपीएस गौरव सिंह, बृजेश सूद व बलवंत सिंह अनिवार्य अवकाश पर रहेंगे।

फिलहाल एसपी कुल्लू गौरव सिंह के बदले ये जिम्मेदारी सैंट्रल रेंज के डीआईजी मधुसूदन को सौंपी गई है। वहीं मामले में संलिप्त सीएम सिक्योरिटी में इंचार्ज के तौर पर तैनात एएसपी रैंक के बृजेश सूद के पद की जिम्मेदारी तृतीय बटालियन पंडोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात पुनित रघु को सौंपी गई है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश को 'प्राइड ऑफ हिल्स' की पहली किश्त मिली, ₹2395 करोड़ से राज्य को बड़ी वित्तीय राहत

इसके अलावा पुलिस महानिदेशक ने इंटेलीजेंस के आईजी को तत्काल ही सीएम के पीएसओ बलवंत के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को डैप्युट करने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद आईपीएस गौरव सिंह का मुख्यालय मंडी रेंज में किया गया है, जबकि बृजेश सूद व बलवंत सिंह का हैड क्वार्टर पीएचक्यू शिमला किया गया है।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस महानिदेशक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि ये आदेश पुलिस बल में अनुशासन व सभ्य आचरण को लेकर जारी किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा और कांग्रेस में फर्क समझती है जनता : बिंदल
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now