Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ब्रेकिंग न्यूज़ ! हिमाचल में 10वीं-12वीं कक्षा समेेत कॉलेजों की परीक्षाएं स्थगित

ब्रेकिंग न्यूज़ ! हिमाचल में 10वीं-12वीं कक्षा समेेत कॉलेजों की परीक्षाएं स्थगित

प्रजासत्ता|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में सीबीएसई 10वीं की परीक्षा रद्द करने और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय के बाद अब कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल सरकार ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित की जा रही 10वीं और 12वीं कक्षा के अलावा कॉलेजों में स्नातक स्तर की परीक्षाओं को 17 मई तक स्थगित कर दिया है। कोरोना को लेकर सरकार के स्तर पर एक मई को समीक्षा के बाद इन परीक्षाओं पर आगामी फैसला लिया जाएगा।

शिक्षा बोर्ड की ये परीक्षाएं 13 अप्रैल से शुरू हुई थीं, लेकिन दो दिन बाद इन्हें स्थगित कर दिया गया है। जबकि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्नातक स्तर की परीक्षाएं 17 अप्रैल से शुरू होनी थीं। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की दृष्टि से सरकार ने यह फैसला लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  Sirmaur Bus Accident: सिरमौर जिला के हरिपुरधार में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now