Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ब्रेकिंग! पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खीमी राम कांग्रेस में हुए शामिल

Published on: 12 July 2022
ब्रेकिंग! पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खीमी राम कांग्रेस में हुए शामिल

प्रजासत्ता|
हिमाचल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खीमी राम शर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में खीमीराम ने कांग्रेस का हाथ थामा। इस दौरान हिमाचल कांग्रेस के नेता सुधीर शर्मा समेत अन्य नेता भी शामिल थे। बता दें कि बीते कई दिनों से खीमी राम के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

गौरतलब है कि जिला परिषद चुनाव से राजनीति में आने वाले खीमीराम शर्मा का भाजपा संगठन में काफी अनुभव रहा है। साल 1999 में उन्होंने बतौर जिला परिषद चुनाव लड़ा। बाद में जिला परिषद अध्यक्ष भी बने। दो बार विधायक रहे खीमीराम शर्मा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं। इसके आलावा धूमल सरकार में मंत्री पद भी संभाला है। अनुभवी राजनीतिज्ञ होने के बावजूद पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था।

बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव के खीमी राम शर्मा का टिकट कटने के बाद से वह पूरी तरह से हाशिए पर थे। इसके बाद न तो सरकार ने पूछ की और न ही संगठन में कोई ओहदा दिया गया। उल्लेखनीय है कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में खीमी राम शर्मा की अच्छी पकड़ मानी जाती है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now