Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा: सवारियों से भरी निजी बस हुई दुर्घटनाग्रस्‍त, सड़क किनारे बने पैरापिट से टला बड़ा हादसा

तीसा उपमंडल के तहत टिकरीगढ़ में शनिवार सुबह एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई।

चंबा|
जिला चंबा के तीसा उपमंडल के तहत टिकरीगढ़ में शनिवार सुबह एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्‍त होने की सूचना आई है| हादसे में किसी के हताहत होने की अभी को जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है बस अनियंत्रित होकर सड़क पलट गई है। स्‍थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार निजी बस चरढ़ा से भंजराड़ू की तरफ जा रही थी। निजी महबूब बस सर्विस देहरोग में मझोगा के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। बस सवारियों से भरी हुई थी, गनीमत रही कि यात्रियों को मामूली चोटें ही आई हैं। घायलों को स्थानीय लोगों ने तीसा अस्पताल पहुंचाया है। बताय जा रहा है गाड़ी का ड्राइवर साइड का मेन पट्टा टूटने से हादसा हुआ है। लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि प्रशासन की ओर से हादसे की जांच करवाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  सीएम सुक्खू के पास रहेगा पीडब्ल्यूडी, और स्वास्थ्य विभाग, CPS संजय अवस्थी किए अटैच

बताया जा रहा है बस पैरापिट से रुक गई, अन्‍यथा सीधे खाई में गिर सकती थी। सड़क की हालत खराब होने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व प्रशासन सहित स्‍थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को तीसा अस्‍पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया।अचानक हादसा हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग अपना कामकाज छोड़कर दुर्घटना स्‍थल की ओर भागे व बचाव कार्य शुरू किया।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now