Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

CBI ने नहीं भरी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच को हामी, देरी से पुलिस जांच हो रही प्रभावित

Published on: 30 May 2022
Himachal News Himachal Paper Leak HP Paper Leak Case : CBI ने नहीं भरी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच को हामी, देरी से पुलिस जांच हो रही प्रभावित

शिमला|
पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा पेपर लीक मामले हिमाचल के लोगों की निगाहें सीबीआई पर टिकी है कि आखिर कब इस मामले में संलिप्त सरगनाओं का पर्दाफाश होगा। लेकिन अभी तक सीबीआई की ओर से मामले की जाँच के लिए सरकार को हां या ना का जवाब भी नहीं मिला है। ऐसे में सीबीआई की लेटलतीफी से हिमाचल पुलिस की जांच पर भी असर पड़ने लगा है।

बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीते 17 मई को सीबीआई जांच कराने का फैसला लिया था। लेकिन मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश के 12 दिन बीत जाने के बाद अभी तक इस फर्जीवाडे़ में सीबीआई की तरफ से कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। इसके अलावा मामले की जाँच को लेकर सीबीआई की ओर से सरकार को हां या ना का जवाब भी नहीं मिला है।

वहीँ पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस द्वारा अभी तक 100 के करीब आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। एसआईटी अभी तक 63 अभ्यर्थियों को पकड़ चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां कांगड़ा जिला में हुई हैं। इसके बाद सोलन जिला में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था कि जब तक सीबीआई जांच शुरू नहीं करती, तब तक पुलिस की एसआईटी तफ्तीश जारी रखेगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now