Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

MLA Hansraj Bail: चुराह विधायक हंसराज को POCSO मामले में जमानत, न्यायालय से भावुक होकर निकले-आरोपों से इनकार..!

MLA Hansraj Bail: चुराह विधायक हंसराज को POCSO मामले में जमानत, न्यायालय से भावुक होकर निकले-आरोपों से इनकार..!

MLA Hansraj Bail:  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक हंसराज को एक नाबालिग युवती के शारीरिक शोषण के आरोपों वाले मामले में अदालत ने स्थाई जमानत दे दी है। विशेष न्यायाधीश की अदालत ने यह फैसला गुरुवार को सुनाया। जमानत मिलने के बाद विधायक हंसराज अदालत परिसर से भावुक होकर बाहर निकले। यह फैसला उनके राजनीतिक और कानूनी भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

MLA Hansraj Bail: चुराह विधायक हंसराज को POCSO मामले में जमानत, न्यायालय से भावुक होकर निकले-आरोपों से इनकार..!
जमानत मिलने के बाद विधायक हंसराज अदालत परिसर से भावुक होकर बाहर निकले

दरअसल, विधायक हंसराज पर चुराह की ही एक युवती ने दुष्कर्म और शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद अदालत के निर्देश पर POCSO (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज एक्ट) के तहत विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में अब तक विधायक की महिला पुलिस थाना चंबा में छह बार पूछताछ हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने पंडोह बस दुर्घटना के घायलों का कुशलक्षेम जाना

इससे पहले अदालत में जमानत की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों के बीच लंबी और तीखी बहस हुई। अदालत ने विधायक द्वारा पुलिस जांच में दिखाए गए सहयोग और उनके रवैये को जमानत देने का एक आधार बताया है। इससे पहले, हंसराज को अग्रिम जमानत भी मिल चुकी थी, जिसकी अवधि गुरुवार को समाप्त हुई थी।

बता दें कि इस मामले में अब पुलिस जांच पूरी होने के बाद अदालत में चालान पेश करेगी। उसके बाद मामले की सुनवाई शुरू होगी और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत अंतिम फैसला सुनाएगी। पुलिस द्वारा सोमवार और बुधवार को की गई पूछताछ को इसलिए अहम माना जा रहा था क्योंकि जांच अंतिम दौर में है और अदालती फैसले से पहले सभी सबूतों की फिर से जांच की जा रही थी।

इसे भी पढ़ें:  रिश्वत मामले में फरार SHO नीरज राणा ने हाईकोर्ट से ले ली अग्रिम जमानत

वीडियो देखिए मीडिया से क्या बोले

YouTube video player

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today MLA Hansraj Obscene chat Controversy

Join WhatsApp

Join Now