Prajasatta Side Scroll Menu

CM के लिए नया उड़नखटौला हायर करने को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पर बवाल

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए रूस से आया नया हेलीकॉप्टर, 5.1 लाख रुपये प्रतिघंटा किराया

प्रजासत्ता|
सीएम के लिए नया हेलीकॉप्टर लेने पर अब जयराम सरकार लोगों के निशाने पर आ गई है| सोशल मीडिया पर लोग इस फैसले पर जमकर सवाल उठा रहे हैं| दरअसल, मौजूदा समय में प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और ऐसे में इतने महंगे किराये पर हेलीकॉप्टर की सेवाएं लेना लोगों के गले में नहीं उतर रहा है| इससे पहले सरकार द्वारा महंगे दामों पर गाड़ियां भी खरीदी गई थीं, उस पर भी विवाद हो चुका है|

हिमाचल के सीएम के लिए नया उड़नखटौला सरकार द्वारा हायर किए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं| मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सवाल उठाए हैं| उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जहां कर्ज में डूब रहा है, वहीं सीएम और मंत्री ऐश-ओ-आराम में डूबे हैं| सरकार की फिजूलखर्ची की वजह से प्रदेश बर्बादी की कगार पर खड़ा है|

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल से मांगी माफी, जानें क्या है मामला

बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार को मई में नया हेलीकॉप्टर मिलेगा| रूस से यह हेलीकॉप्टर दिल्ली पहुंच गया है, जहां इसकी टेस्ट ड्राइव होगी| डीजीसीए की क्लीयरेंस के बाद इस हेलीकॉप्टर का सीएम इस्तेमाल कर पाएंगे| वहीं, कंपनी को हेलीकॉप्टर की प्रतिघंटा उड़ान के 5.1 लाख रुपये अदा किए जाएंगे|

जानकारी के अनुसार, इस समय सरकार के पास किराए पर लिया गया एक हेलीकॉप्टर है| सरकार इसके एवज में दो लाख रुपए प्रति घंटा किराया देती है| स्काई वन कंपनी का यह हेलीकॉप्टर (एमआई-171ए2) 24 सीटर है, जबकि अभी इस्‍तेमाल किया जा रहा हेलीकॉप्टर 6 सीटर है. इसलिए नए हेलीकॉप्टर का किराया महंगा है|

इसे भी पढ़ें:  Himachal टांडा में रोबोटिक सर्जरी स्वास्थ्य क्षेत्र में नए आयाम करेगी स्थापित

गौर हो कि नया हेलीकॉप्टर 5 साल हिमाचल सरकार की सेवा में लीज पर रहेगा| सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने कंपनी के साथ इस हेलीकॉप्टर को लेकर एमओयू किया है| इससे पहले पवन हंस कंपनी का हेलीकॉप्टर लीज पर था, लेकिन उसके साथ करार खत्म हो गया था|

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now