Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

चुनावी वर्ष में एक्शन में आए परिवहन मंत्री, अवैध तरीके से चल रही वाहनों और बसों पर छापेमारी

चुनावी वर्ष में एक्शन में आए परिवहन मंत्री, अवैध तरीके से चल रही वाहनों और बसों पर छापेमारी

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर, भाजपा सरकार के अंतिम और चुनाव वर्ष
में सड़कों पर खड़े होकर वाहनों की चेकिंग क साथ साथ टैक्स से संबंधित दस्तावेजों को चैक करते नज़र आए तो इसमें हैरानी वाली कोई बात नहीं होगी। हालांकि मंत्री जी को शायद पहले ऐसा करने की याद नहीं आई, लेकिन अब चुनावी वर्ष है तो इस तरह की कार्रवाई से अब सोशल मीडिया और मीडिया में सुर्ख़ियां बटोरते नज़र आ रहें हैं।

शुक्रवार देर रात को भी चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी शहर के साथ लगते भ्यूली पुल पर परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर की अगुवाई में परिवहन विभाग के अधिकारीयों ने नाका लगाया। नाके के दौरान अन्‍य राज्यों से हिमाचल आने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। साथ ही टैक्स से संबंधित दस्तावेजों को भी जांचा गया।

इस दौरान परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने खुद मोर्चा संभालते हुए ऐसी गाड़ियाें को चेकिंग के लिए रोका जो अन्‍य राज्यों से हिमाचल में बिना टैक्स दिए प्रवेश करती हैं और बिना टैक्स दिए वापस, सामान या सवारियों को लेकर चली जाती हैं। मंत्री के साथ एडीशनल कमिश्नर ट्रांसपोर्ट व आरटीओ मंडी भी मौजूद रहे।

जांच के लिए 100 से अधिक गाड़ियों को रोका गया था। इनमें से 30 से अधिक गाड़ियों के चालान भी किए गए। दो वाहनों के 25-25 हजार से अधिक के चालान काटे गए हैं। वहीं एक लग्जरी बस को भी जब्त किया गया। बस में जो सवारियां थी उन्हें मौके पर से एचआरटीसी बस में आगे भेजा गया

हालांकि पिछले लंबे समय से दुसरे राज्यों के वाहनों द्वारा टैक्स की अदायगी न करते हुए अवैध तरीके से हिमाचल में प्रवेश किया जा रहा है। इसको लेकर यह एक्शन लिया गया है। हालांकि ऐसे नाके हर रोज लगाना मुमकिन नहीं है। लेकिन कोशिश की जाएगी कि समय-समय पर नाके लगाए जाएं, ताकि ऐसे वाहनों पर शिकंजा कसा जाए जो हिमाचल में अवैध तरीके से प्रवेश कर रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now