Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

धर्मशाला में भूकंप के झटकों से हिली धरती, रिक्टर पैमाने पर 3 रही तीव्रता

भूकंप के झटके

प्रजासत्ता
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है। सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस होने से लोग दहशत में आ गए व कई लोग घरों से बाहर निकल आए।

धर्मशाला क्षेत्र संवेदनशील जोन पांच में आता है व यहां अकसर भूकंप का खतरा बना रहता है। जिला कांगड़ा का अधिकतर क्षेत्र जोन पांच में ही आता है। 1905 में यहां भयंकर भूकंप हुआ था। हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा जिला में सबसे ज्‍यादा भूकंप के झटके महसूस क‍िए जाते हैं। बीते कुछ महीनों का आंकड़ा देखें तो चंबा में कांगड़ा से भी ज्‍यादा बार भूकंप के झटके आए।

इसे भी पढ़ें:  HPCET 2025 Exam Dates: इन तारीखों में होगी BTech, MCA and MBA की प्रवेश परीक्षा..! जानें महत्वपूर्ण टिप्स और जानकारी..
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now