Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Navaratri Celebration BannerBahra University - Shimla Hills

Himachal: धूमल बोले, हो गई जल्दबाजी, राज्य में अपने आप गिर सकती थी सुक्खू सरकार

Updated By Tek Raj
Published on: 11 जुलाई 2024
Himachal: धूमल बोले, हो गई जल्दबाजी, राज्य में अपने आप गिर सकती थी सुक्खू सरकार

Himachal News: हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज बीजेपी नेता प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश की सुक्खू सरकार को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, कांग्रेस विधायकों में असंतोष, नाराजगी के चलते सुक्खू सरकार अपने आप ही गिर सकती थी, बीजेपी ने जल्दबाजी में काम किया। इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में पूर्व सीएम धूमल ने यह बात कही।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली यह कांग्रेस सरकार फरवरी में राज्यसभा चुनाव के बाद अपने आप गिर सकती थी। मुझे लगता है कि हमारी पार्टी ने जल्दबाजी में काम किया। धूमल ने कहा कि सुक्खू के पास बहुमत है लेकिन कांग्रेस विधायकों में असंतोष, नाराजगी और नाराजगी अभी भी बहुत है। मैं व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करूंगा लेकिन सुक्खू के लिए यह सब सहना एक चुनौती जरूर होगी।

धूमल के अनुसार विधानसभा में पूर्ण बहुमत होने के बाद भी कांग्रेस के भीतर असंतोष है। यह राज्य सरकार के लिए चुनौती बनेगी धूमल ने राज्य में जून माह में हुए छह उपचुनाव थे और बीते दिन हुए तीन अन्य चुनाव को लेकर कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में बार-बार उपचुनाव होना, जिसकी अपनी चुनौतियां हैं, ठीक नहीं है।

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में धूमल ने कहा है कि उन्हें नहीं जानकारी नही थी कि भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस के बागियों को भाजपा में शामिल करने जा रही है। धूमल ने कहा कि समय के साथ पार्टियां बदलती हैं और नेतृत्व भी बदलता है। ऐसे में नेताओं के काम करने का तरीका भी बदल जाता है। बीजेपी ने कांग्रेस से बगावत करने वाले छह विधायकों को पार्टी में शामिल किया था। विधानसभा सभा चुनावों में पार्टी ने सभी को टिकट भी दिया था, हालांकि इनमें से दो ही जीत पाए थे। वहीँ तीन उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हिमाचल में तीन सीटों के लिए वोट डाले गए हैं। इनके नतीजे अब 13 जुलाई को आएंगे।

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal Politics NewsHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharSukhu Government

Join WhatsApp

Join Now