Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: हिमाचल के IAS आशुतोष गर्ग बने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के निजी सचिव

Published on: 10 July 2024
Himachal News: हिमाचल के IAS आशुतोष बने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के निजी सचिव Ias Officer Ashutosh Garg

Himachal News: हिमाचल कैडर के 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशुतोष गर्ग को केंद्र में बडी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। मंगलवार देर रात केंद्रीय कार्मिक विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी हुई है। इस पद उनकी नियुक्ति अगले पांच वर्ष के लिए की गई है।

आशुतोष गर्ग हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के मूल निवासी हैं। आशुतोष गर्ग वर्तमान में हिमाचल सरकार में विशेष सचिव कार्मिक एवं वित्त विभाग के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वह कुल्लू के उपायुक्त भी रह चुके हैं। आशुतोष गर्ग की स्कूल स्तर की पढ़ाई हमीरपुर से हुई। इसके बाद उन्होंने बीटैक की डिग्री हासिल की। 2013 में उनका चयन आईपीएस में हुआ था, अगले वर्ष 2014 में वो आईएएस में चयनित हुए थे।

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now