Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal: हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन के कारण राजमार्ग सहित 70 मार्ग बंद

Himachal Weather Forecast Himachal: हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन के कारण राजमार्ग सहित 70 मार्ग बंद

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटनाओं के चलते प्रशासन को एक राजमार्ग समेत 70 से अधिक सड़कों को बंद करना पड़ा। अधिकारियों ने कहा कि शिमला-किन्नौर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग पांच) किन्नौर जिले में नाथपा ‘स्लाइडिंग प्वाइंट’ के पास अवरुद्ध हो गया है।

राज्य के आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पांच के अलावा 70 सड़कों पर यातायात रोक दिया गया है। इन में मंडी में 31, शिमला में 26, सिरमौर और किन्नौर में चार-चार, हमीरपुर और कुल्लू में दो-दो और कांगड़ा जिले में एक सड़क पर यातायात प्रतिबंधित है।यह भी बताया गया है कि 84 ट्रांसफार्मर और 51 जल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश में आने वालें हफ्ते में भी मौसम खराब बने रहने का ही अनुमान है। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटे की बात करें, तो शिमला में 43.8, सलापड़ में 39.8, कसौली में 38.2, रामपुर में 24.6, कुफरी में 24.2, नाहन में 23.1 में 22.0 सराहन में 21.0 और मालरौन में 70.0 मिलीमीटर बारिश हुई है। रिकांगपिओ में 38 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली। प्रदेश में न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 10.6 और अधिकतम तापमान बिलासपुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now