Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिल्‍ली दौरे पर सीएम जयराम, रक्षा मंत्री व वित्‍त मंत्री के अलावा पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर , आज शाम दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात

प्रजासत्ता |
दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री से भेंट की|मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को जिला कांगड़ा के योल छावनी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की लम्बे समय से लम्बित मांग से अवगत करवाया और योल छावनी के कुछ क्षेत्र की अधिसूचना वापिस लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मंत्रालय से इस अधिसूचना की लम्बे समय से प्रतीक्षा है।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से नाहन के निकट बनोग से धरक्यारी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत सड़क के निर्माण के लिए शीघ्र अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क का 300 मीटर का क्षेत्र रक्षा क्षेत्र के अन्तर्गत आता है जिस कारण सड़क का निर्माण कार्य रूका हुआ है। राज्य सरकार लम्बे समय से अनापत्ति प्रमाण-पत्र का आग्रह कर रही है।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मामले को सुना और मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि दोनों मामले उच्च स्तरीय समिति की बैठक में हल कर लिए जाएंगे। यह बैठक उनकी अध्यक्षता में अगले 15 दिनों के भीतर आयोजित होगी, इसमें रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भाग लेंगे। उन्होंने राज्य सरकार को सभी विकासात्मक कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  Computer Teachers ने 1900 रुपए मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार किया व्यक्त

मुख्यमंत्री ने दोपहर बाद वित्‍त मंत्री सीता रमण से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय वित्त मंत्री से प्रदेश के लिए 1420 करोड़ जारी करने का आग्रह किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर जिला मण्डी में नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण और कांगड़ा जिला में मौजूदा हवाई अड्डे के विस्तार तथा नागरिक सुविधाओं के स्तरोन्यन के लिए 1420 करोड़ रुपये जारी करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में सरकार की योजनाओं का नाम बदलना ठीक नहीं : जयराम

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सीमित रेल सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां हवाई सम्पर्क सुविधा होना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भविष्य में पर्यटन विकास का मुख्य क्षेत्र है। प्रदेश में आजीविका व आय के साधन बढ़ाने के लिए इस क्षेत्र में विस्तार की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं वित्तायोग के समक्ष अपना पक्ष रखा है और वित्तायोग ने अपने माईक्रो इकोनोमिक फंडामेंटलज के विश्लेषण में प्रदेश के राजकोषीय उपायों और सरकार द्वारा की जा रही विकासात्मक गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि माईक्रो इकोनोमिक फंडामेंटलज को ध्यान में रखते हुए 15वें वित्तायोग ने प्रदेश के लिए 1420 करोड़ रुपये की सिफारिश की है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Bus Accident: हिमाचल में नहीं थम रहे बस हादसे, एक खाई में गिरी तो दूसरी बाल-बाल बची

जय राम ठाकुर ने कहा कि यह राशि प्रदेश के अपार पर्यटन क्षमता वाले दूर-दराज के क्षेत्रों को जोड़ने और धार्मिक पर्यटन को विकसित करने के लिए अन्तरराष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन गंतव्य के विकास, जिला में नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण और कांगड़ा में मौजूदा हवाई अड्डे के विस्तार के अलावा नागरिक सुविधाओं के स्तरोन्यन के लिए व्यय किए जाएंगे।

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुख्यमंत्री को प्रदेश के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर का दोपहर चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम हैं। मुख्‍यमंत्री पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अब मंगलवार को ही हिमाचल लौटेंगे। बात दें कि मुख्‍यमंत्री का सोमवार को रात्रि प्रवास दिल्‍ली में ही होगा। मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं प्रधान निजी सचिव डाॅ. आर.एन. बत्ता भी उनके साथ ही उपस्थित थे।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now