Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिल्‍ली मॉडल पर अरविंद केजरीवाल का हिमाचल के सीएम को जवाब, “हिमाचल को देंगे ईमानदार सरकार”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ED To Arrest Arvind Kejriwal today, Delhi Excise Policy Case

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली मॉडल का मतलब ईमानदार सरकार है और हिमाचल प्रदेश को भी एक ‘ईमानदार सरकार’ मिलेगी। केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के “दिल्‍ली का मॉडल हिमाचल में स्‍वीकार्य नहीं” टिप्‍पणी का जवाब देते हुए यह बात कही।

केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली मॉडल का मतलब ईमानदार सरकार है। जयरामजी कहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में एक ईमानदार सरकार नहीं हो सकती, क्योंकि हिमाचल की सामाजिक और राजनीतिक स्थितियां अलग हैं? जयरामजी यह सवाल परिस्थितियों का नहीं बल्कि इरादे का है। आपका इरादा स्पष्ट है। अब आप पंजाब और दिल्ली की तरह हिमाचल प्रदेश में भी ईमानदार सरकार देगी।

इसे भी पढ़ें:  HRTC New Policy: अब बच्चों के हाफ टिकट के लिए दिखाना होगा Age Proof, HRTC ने विवाद खत्म करने के लिए जारी की नई गाइडलाइन

इससे पहले ठाकुर ने कहा, “वह (अरविंद केजरीवाल) अपनी पार्टी के लिए प्रयास करने की कोशिश कर रहे हैं। ये दौरे चुनाव तक जारी रहेंगे, लेकिन दिल्ली के मॉडल के साथ हिमाचल प्रदेश की तुलना स्वीकार्य नहीं है, यहां सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियां अलग हैं।”

अरविंद केजरीवाल आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को कांगड़ा में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोड शो किया। ठाकुर ने आगे कहा, “हिमाचल की जनता ने कभी किसी तीसरे पक्ष को स्थान या सम्मान नहीं दिया है। इसलिए भाजपा निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आएगी।”

इसे भी पढ़ें:  पूर्व भाजपा के वित्तीय कुप्रबंधन के खिलाफ श्वेत पत्र लाएगी कांग्रेस सरकार :- सीएम सुक्खू
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now