Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

डॉक्टर वीर सिंह नेगी बनेंगे बिलासपुर AIIMS में संस्थान निदेशक, सोमवार को संभालेंगे कार्यभार

डाक्टर वीर सिंह नेगी बनेंगे बिलासपुर AIIMS में संस्थान निदेशक, सोमवार को संभालेंगे कार्यभार इससे पहले पी जी आई के निदेशक डॉ जगत राम के के पास था एम्स का चार्ज । भा ज पा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रयासों का शीध्र हो रहा है सपना साकार

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं/बिलासपुर|
उत्तराखंड के रहने वाले व जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पुडूचेरी में प्रोफेसर के पद पर सेवाएं देने के बाद डॉ. वीर सिंह नेगी अब बिलासपुर के एम्स का संस्थान निदेशक का कार्यभार संभालेंगे. डॉ. वीर सिंह नेगी सोमवार को यह कार्यभार संभालने जा रहे है|

इससे पहले बिलासपुर एम्स के कार्यकारी निदेशक का कार्यभार पीजीआई निदेशक डॉ. जगत राम को सौंपा गया था| बिलासपुर जिले के कोठीपुरा में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार को डॉ. वीर सिंह नेगी बतौर संस्थान निदेशक कार्यभार संभालेंगे| केंद्र सरकार ने करीब डेढ़ माह पहले डॉ. वीर सिंह की नियुक्ति कोठीपुरा एम्स में की थी| इसके बाद वह ट्रेनिंग पर गए थे|

इससे पहले डॉ. वीर सिंह नेगी जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पुडूचेरी में प्रोफेसर, क्लीनिकल इम्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष थे| डॉ. वीर सिंह नेगी मूल तौर पर उत्तराखंड के रहने वाले हैं|इससे पहले बिलासपुर एम्स के कार्यकारी निदेशक का कार्यभार पीजीआई निदेशक डॉ. जगत राम को सौंपा गया था| डॉ. जगत पीजीआई के साथ बिलासपुर एम्स को भी सुचारू रूप से संभाल रहे थे| खबर की पुष्टि एम्स बिलासपुर के उप निदेशक डॉ. सुखदेव नाग्याल ने की| उन्होंने बताया कि डॉ. वीर सिंह नेगी सोमवार को कार्यभार संभालेंगे|

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now