Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

एम्स बिलासपुर में एक जुलाई से शुरू होंगी एमबीबीएस की ऑफलाइन कक्षाएं

बिलासपुर एम्स में आज से शुरू होगी सेवाएं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे आनलाइन उद्घाटन।

प्रजासत्ता|
बिलासपुर के कोठीपुरा में स्थापित एम्स में 1 जुलाई से एमबीबीएस कोर्स के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। प्रशिक्षुओं को गर्मियों की छुट्टियों के बाद 25 जून को एम्स परिसर में रिपोर्ट करने के आदेश जारी किए गए हैं। एम्स के अकादमिक डीन प्रोफेसर संजय विक्रांत की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रशिक्षुओं को कोरोना की निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा।

इन्हें 30 जून तक क्वारंटीन रखा जाएगा। प्रशिक्षुओं को कोरोना नियमों की पालना करने की हिदायत भी दी गई है। सभी प्रशिक्षुओं को एम्स में पहुंचने के बाद वैक्सीन लगाई जाएगी। इन प्रशिक्षुओं को 24 जून तक गर्मियों की छुट्टियों के कारण घर भेज दिया गया था। 

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now