Prajasatta Side Scroll Menu

एशिया पोस्ट सर्वे: टॉप 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तान में शामिल SP शालिनी अग्निहोत्री और SP मोहित चावला

एशिया पोस्ट सर्वे: टॉप 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तान में शामिल SP शालिनी अग्निहोत्री और SP मोहित चावला

प्रजासत्ता |
लोगो में सुरक्षा की मजबूत भावना से ही समाज की तरक्की और विकास संभव है। इसमें जिले के कप्तान (एसएसपी, एसपी, डीसीपी, पुलिस कमिश्नर) की अहम भूमिका होती है। कानून व्यवस्था में सुधार और भयमुक्त समाज का निर्माण किसी भी सरकार के लिए प्राथमिकता के साथ ही साथ बड़ी चुनौती भी होती है। लेकिन इसी चुनौती को स्वीकारते हुए हिमाचल प्रदेश के दो युवा आइपीएस अधिकारी एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री और एसपी शिमला मोहित चावला ने देशभर में नाम रोशन किया है।

बता दें कि फेम इंडिया मैगजीन-एशिया पोस्ट सर्वे में टॉप-50 पुलिस कप्तान में एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री और एसपी शिमला मोहित चावला ने जगह बनाई है। जहां कानून व्यवस्था कमजोर होती है, उसका असर सर्वागीण विकास पर भी पड़ता है। सख्त कानून व्यवस्था को बहाल करने, रंगदारी रोकने, लूट, डकैती और अन्य वारदात पर काबू करने और ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर सुरक्षा मजबूत करने के साथ जनता का मनोबल बढ़ाने और अपराध पर अंकुश लगाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका जिले के पुलिस कप्तान की ही होती है। पद की गरिमा के साथ ही कर्त्तव्य के ईमानदारी पूर्वक निर्वहन में इनका महत्वपूर्ण योगदान होता हैं। लॉ एंड आर्डर में सुधार और क्राईम कंट्रोल ही आम जनता के जीवन को सरल और आत्मविश्वास से परिपूर्ण बनाता है।

इसे भी पढ़ें:  Him care Issue HP : लोकसभा में भी गूंजा हिम केयर का मुद्दा, सुरेश कश्यप ने उठाई प्रदेश सरकार की खामियां

गौर हो कि फेम इंडिया मीडिया ने हर वर्ष की तरह ही इस बार भी जिले स्तर पर सुरक्षा , शांति और जनता में कानून के प्रति विश्वास जगाने में अपनी बेहतर भूमिका निभा रहे पुलिस कप्तानों को श्रेय और सम्मान देने का निर्णय लिया। वर्तमान में देश भर में करीब 700 से अधिक जिला पुलिस कप्तानों में सिर्फ 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तान को चुनना एक बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था।

सर्वप्रथम फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट सर्वे ने विभिन्न स्रोतों, ग्राउंड सर्वे के आधार पर टॉप 200 जिला पुलिस कप्तानों (एसपी, एसएसपी, डीसीपी, कमिश्नर ) को चयनित किया। यही 200 जिला पुलिस कप्तान अपनी उत्कृष्टता के कारण देशभर में विशिष्ट स्थान रखते हैं। जिसमें निम्नांकित 12 मापदंडों – क्राईम कंट्रोल, लॉ एंड आर्डर में सुधार , पीपुल्स फ्रेंडली, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली , अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, सजगता, व्यवहार कुशलता आदि पर देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों की राय, ग्राउंड और मीडिया रिपोर्ट को भी आधार बनाया गया। इन सभी अधिकारियों में से को अलग-अलग कैटगरी में टॉप 50 में चुना गया|

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: आपदा प्रभावितों को निःशुल्क एलपीजी किट एवं राशन प्रदान करेगी हिमाचल सरकार
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now