Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

गंगा सहित हिमाचल की इन प्रमुख नदियों में भी होगा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन

दुखद : राजनीति के वटवृक्ष प्रेरणास्त्रोत हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नहीं रहे

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियों को हरिद्वार के साथ-साथ हिमाचल की प्रमुख नदियों में भी विसर्जित किया जाएगा|17 जुलाई को हरिद्वार में अस्थि विसर्जन होगा| 18 जुलाई को शुद्धि होगी| प्रदेश के 71 ब्लॉक में अस्थि कलश को ले जाया जाएगा, जहां पर लोग वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देंगे| इसके साथ प्रदेश की प्रमुख नदियों सतलुज, ब्यास, चिनाब, रावी, टौंस सहित ब्लॉकों के संगम स्थलों में वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा| राज्य के हर जिले में ब्लॉक कांग्रेस स्तर पर इन अस्थियों को विसर्जित करने की व्यवस्था रहेगी। हालांकि, इसको लेकर सोमवार को अंतिम सूची जारी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  Khushwant Singh Litfest : देवदत्त पट्टनायक का खुलासा: हड्डपा सभ्यता थी मुख्य रूप से एक वाणिज्यिक केंद्र

शनिवार को वीरभद्र सिंह के दाह संस्कार के बाद समूचे विधानसभा क्षेत्र और रामपुर शहर में सन्नाटा पसर गया था। छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह सोमवार को रामपुर के जोबनी बाग स्थित श्मशानघाट से अपने पिता की अस्थियां एकत्रित करेंगे

बता दें कि छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहने वाले वीरभद्र सिंह ने कई साल तक प्रदेश के लाखों लोगों के दिलों पर राज किया| प्रदेश भर में लोग उन्हें प्यार करते हैं| यही वजह है कि उनके पार्थिव देह के अंतिम दर्शन करने के लिए प्रदेश भर से लोग शिमला और रामपुर पहुंचे थे| इसलिए परिवार के सदस्यों और पार्टी ने निर्णय लिया है कि अस्थी विसर्जन कार्यक्रम को ब्लाक स्तर पर आयोजित किया जाएगा|

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में कोरोना से एक और मौत, एक्टिव केस 2000 के करीब

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now