Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

गायक मोहित चौहान की ओर से प्रदान की गई राहत सामग्री को मुख्यमंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

गायक मोहित चौहान की ओर से प्रदान की गई राहत सामग्री को मुख्यमंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

शिमला|
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां पीटरहॉफ से कोविड-19 राहत सामग्री को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह सामग्री हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक मोहित चौहान ने भेंट की है।

इससे पूर्व, मीडिया कर्मियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने मोहित चौहान के इस परोपकारी कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इस सपूत की उपलब्धियों पर प्रदेशवासियों को गर्व है। सफलता की ऊंचाइयांे पर पहुंचने के बावजूद मोहित चौहान प्रदेश और यहां के लोगों से हमेशा जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि मोहित चौहान ने तीन करोड़ रुपये की कोविड-19 राहत सामग्री प्रदान की, जिसमें ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, ऑक्सीजन सिलैण्डर, चिकित्सा किट, थर्मा-मीटर, दस्ताने, मास्क, सेनेटाइजर, पीपीई किट और राशन सामग्री शामिल है। प्रदेश के कांगड़ा, सोलन, शिमला, मण्डी और सिरमौर जिलों में शीघ्र ही इन आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाएगा और सरकारी अस्पतालों में इन्हें भेजा जाएगा, ताकि आम जनता इससे लाभान्वित हो सके।

जय राम ठाकुर ने कहा कि मोहित चौहान दर्जनों बेसहारा कुत्तों को खाना खिलाने के साथ उन्हें उपचार उपलब्ध करवा रहे हैं। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान जब दिल्ली में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी हुई तो उस समय मोहित चौहान ने ऑक्सीजन कन्संटेªटर और सिलैण्डर जैसी आवश्यक चिकित्सा सामग्री एकत्र कर जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवाई और संकट के दौर में एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाया। महामारी के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुए कलाकारों को मोहित चौहान ने राशन किट भी प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी का संकट अभी टला नहीं है तथा सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है और प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण की दोनों डोज लगाने में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके साथ किशोरों के टीकाकरण और बूस्टर डोज लगाने में भी प्रदेश अग्रणी है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 के प्रबन्धन में हिमाचल देश का श्रेष्ठ राज्य बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश द्वारा उठाए गए प्रभावी कदमों की सराहना की और कोविड-19 प्रबन्धन में प्रदेश को चैम्पियन का दर्जा दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को इस महामारी में सुरक्षित रखना है, जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। महामारी के आरम्भ में प्रदेश में केवल एक ऑक्सीजन संयंत्र था और आज प्रदेश में 48 ऑक्सीजन संयंत्र क्रियाशील हैं। पूर्व में प्रदेश में केवल 50 वेंटिलेटर थे जबकि आज राज्य में एक हजार से अधिक वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है।

मोहित चौहान ने कहा कि उन्हें हिमाचली होने पर गर्व है और इस नाते वे जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आए हैं। उन्होंने दिल्ली में जरूरतमंद मजदूरों के लिए भी राशन के ट्रक भिजवाए थे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक हेमराज बैरवा, मोहित चौहान की धर्मपत्नी प्रार्थना, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं अनिता महाजन और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now