Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हरिद्वार से लौट रही एचआरटीसी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्‍कर, चालक घायल

हरिद्वार से लौट रही एचआरटीसी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्‍कर, चालक घायल

सिरमौर।
हिमाचल पथ परिवहन निगम केलंग डिपो की हरिद्वार-चंडीगढ़-केलंग बस शनिवार रात को पांवटा साहिब में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। जानकारी अनुसार शनिवार रात एक ट्रक टक्कर मार के मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बस चालक को काफी चोटें लगी हैं। कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें लगी थी।

जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम केलंग डिपो की एचपी 66ए-1577 बस अपने नियमित रूट पर शनिवार देर शाम को हरिद्वार से केलंग के लिए रवाना हुई थी, जिसे पांवटा साहिब में एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मारी। इस हादसे में बस चालक मनजीत सिंह को चोटें आई हैं, जबकि बस में कंडक्टर अनिल कुमार था। इस बस में करीब 43 यात्री थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बस चालक को तुरंत पांवटा अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन डिपो ने अपनी बस भेजकर हरिद्वार से आ रहे यात्रियों को चंडीगढ़ तक भेजा। चंडीगढ़ से तीसरी बस में यात्रियों को केलंग रवाना किया गया।

इसे भी पढ़ें:  ड्रग माफिया पर नकेल कसने के लिए एनडीपीएस अधिनियम में संशोधन की भी आवश्यकता

हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट ने बताया कि जैसे ही पांवटा साहिब में एचआरटीसी की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। नाहन से अपनी बस मौके पर भेजकर यात्रियों को चंडीगढ़ भिजवाया गया। चंडीगढ़ से केलंग डिपो की बस में यात्रियों को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया ड्राइवर व कंडक्टर की शिकायत पर बस को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही फरार हुए ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में प्रियंका संभालेंगी चुनाव प्रचार की कमान
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now