Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हरिद्वार से शिमला आ रही HRTC बस उत्तराखंड के क्वानु में दुर्घटनाग्रस्त

हरिद्वार से शिमला आ रही HRTC बस उत्तराखंड के क्वानु में दुर्घटनाग्रस्त

हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस उत्तराखंड के क्वानु में दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है| जानकारी अनुसार यह बस हरिद्वार से शिमला आ रहीथी । जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में लगभग 30 यात्री सवार बताए जा रहे थे, हालांकि दुर्घटना में किसी की मौत होने की सूचना नहीं है। जबकि इस दौरान कई लोगों को मामूली चोटें आई है।

जानकारी अनुसार आज सुबह शिमला तारा देवी डिपो की बस हरिद्वार से शिमला के लिए उत्तराखंड के रास्ते चली थी। जो कि आधे रास्ते क्वानु में दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। बताया जा रहा है कि उक्त बस बीच सड़क में ही पलट गई है। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि बस की कमानी टूट जाने से यह दुर्घटना पेश आई हैं। दुर्घटना बाद स्थानीय लोग बस के पास आए व बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बस में सवार लोगों का कहना है कि एकाएक बस का एक टायर सड़क के किनारे बनी नाली में जा गिरा जिसके बाद बस सड़क में लुढ़क गई। उन्हें आभास ही नहीं हुआ की दुर्घटना का क्या कारण रहा है। हालांकि इस दौरान बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। आर एम सिरमौर संजय कुमार ने बताया कि उन्हें दुर्घटना के संदर्भ में सूचना नहीं मिली हैं। यह बस शिमला के तारादेवी डिपू से हो सकती हैं

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now