Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल आने पर्यटकों के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी, कहा, बिना जानकारी न करें सफर

Advigery

शिमला ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों को मौसम की पूर्व जानकारी के अनुसार यात्रा करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि मानसून के दौरान हो रही बारिश को देखते हुए पर्यटन निगम ने पर्यटकों को प्रदेश में सुरक्षित यात्रा के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए सलाह दी गई है कि वे यात्रा करते समय अपने मोबाइल की जीपीएस लोकेशन हमेशा ऑन रखें और मौसम की पूर्व जानकारी के अनुसार ही यात्रा करें।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली ने कहा कि प्रदेश में आने वाले पर्यटक यात्रा करते समय अपने मोबाइल की जीपीएस लोकेशन हमेशा ऑन रखें और मौसम की पूर्व जानकारी के अनुसार ही यात्रा करें। पर्यटकों को यह भी सलाह दी गई है कि वे केवल निर्देशित मार्गों पर ही यात्रा करें और इधर-उधर जाने से बचें। हिमाचल प्रदेश आने की तैयारी कर रहे पर्यटक जानकारी के लिए https://hpsdma.nic.in वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रघुबीर सिंह बाली ने कहा कि भारी धुंध के कारण कई बार दृश्यता कम हो जाती है और ऐसे में यात्रा के दौरान पर्यटकों को लापरवाही और तीव्र गति से गाड़ी चलाने से बचना चाहिए। बाली ने कहा कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से भूस्खलन के कारण यातायात अवरूद्ध होने की कुछ अपुष्ट सूचनाएं वायरल की जा रही हैं। हालांकि विशेष रूप से पहाड़ी इलाकों में बारिश के मौसम के दौरान सड़कों के निर्माण और चौड़ा करने के कारण ऐसी प्राकृतिक घटनाएं सामान्य हैं।

उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि वह झूठी व अपुष्ट सूचनाएँ फैलाने वालों पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थिति बिलकुल सामान्य है और शैक्षणिक संस्थान, कार्यालय और बाजार इत्यादि खुले हैं। लोग सामान्य तौर पर अपने दैनिक कार्य कर रहे हैं। ऐसें में किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश, में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। कई सड़कें बंद कर दी गई हैं। जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पहाड़ पर आने वाले पर्यटकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। इसकी वजह से कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इधर, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बारिश की संभावना जताई है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now