Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल दिवस (15 अप्रैल) को काले बिल्ले लगाएंगे परिवहन कर्मचारी

Published on: 13 April 2021
हिमाचल दिवस (15 अप्रैल) को काले बिल्ले लगाएंगे परिवहन कर्मचारी

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश सरकार हिमाचल दिवस को मंडी जिला के पधर में धूमधाम से मना रही है परंतु हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारीयों को अभी भी मार्च महीने का वेतन जो कि पहली अप्रैल की देय था नही मिला है जिसके कारण निगम कर्मचरियों मे भारी रोष है।सरकार एक तरफ तो निगम कर्मचारियो को कोरोना वारियर कहती है जबकि दूसरी तरफ उनको वेतन भी नही मिल पा रहा है। निगम कर्मचरियों को पिछले दो साल से अधिक समय भत्ता एवम रात्रि भत्ता भी नही प्रदान किया गया है।

परिवहन कर्मचारी महासंघ इंटक के प्रदेश अध्य्क्ष उमेश कुमार ने बताया कि संगठन द्वारा निगम प्रबंधन को फरवरी महीने से माँग पत्र प्रदान किया गया था और वार्ता के लिए समय प्रदान किया जाने का भी आग्रह किया था परन्तु उस पर भी कोई सुनवाई नही की जा रही है।

परिवहन कर्मचारी महासंघ इंटक ने निर्णय लिया है वेतन न मिलने के विरोध में परिवहन कर्मचारी 15 अप्रेल 2021 हिमाचल दिवस को काले बिल्ले लगाएंगे और उसके बाद प्रदेश स्तरीय बैठक में आगामी रणनीति बनाएंगे। महासंघ इंटक ने परिवहन निगम के सभी कर्मचरियों से वेतन न मिलने के लिए इस विरोध प्रदर्शन के लिए सहयोग प्रदान करने और अधिक से अधिक संख्या में काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रकट करने का अनुरोध किया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now