Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज: NTT पॉलिसी, कर्मचारियों व पेंशनर्स के एरियर भुगतान पर फैसला संभव

हिमाचल कैबिनेट में 332 पदों को भरने की मंजूरी, खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते में बढ़ोतरी, जानें बड़े फैसले

हिमाचल मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होगी। इसमें डिपुओं में मिलने वाले खाद्य तेल की कीमतें कम करने, नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) पॉलिसी, पंचायत चौकीदार को दैनिक भोगी बनाने और राज्य के कर्मचारियों व पेंशनर को बकाया एरियर के भुगतान के निर्णय को हरी झंडी मिल सकती है।

दरअसल, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 15 अगस्त को कई घोषणाएं की थी। इन घोषणाओं पर आज मुहर लग सकती है। जयराम ठाकुर ने राज्य के सवा दो लाख कर्मचारियों और 1.91 लाख पेंशनर को जनवरी 2016 से नए वेतनमान का एरियर देने की घोषणा कर रखी है। राज्य के कर्मचारी और पेंशनर लंबे समय से एरियर का इंतजार कर रहे है। कैबिनेट की मुहर लगने के बाद इनका यह इंतजार खत्म हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने पर दी बधाई

कैबिनेट में 12 साल का नियमित सेवाकाल पूरा करने वाले पंचायत चौकीदारों को दैनिक भोगी बनाने की घोषणा पर भी मोहर लग सकती है। इसी तरह डिपुओं में मिलने वाले खाद्य तेल की कीमतें कम करने को भी कैबिनेट में मंजूरी संभावित है।

चुनावी साल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अलग अलग चुनाव क्षेत्रों में जाकर धड़ाधड़ घोषणाएं कर रहे हैं। कहीं स्कूल अपग्रेड किए जा रहे हैं तो कई जगह स्वास्थ्य संस्थानों का दर्जा बढ़ाया जा रहा है। इसी तरह कई जगह IPH और PWD के नए सेक्शन ऑफिस, सब डिवीजन, डिवीजन ऑफिस खोलने के अलावा सब तहसील, तसहील और SDM ऑफिस खोलने की घोषणाएं की जा रही है। इन्हें अमलीजामा पहानाने के लिए कैबिनेट की मंजूरी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: आपदा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार की पूरी प्रतिबद्धता :- नड्डा
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now