Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मंडी पहुंचे नड्डा, आपदा से हुई तबाही का ले रहे जायजा

हिमाचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मंडी पहुंचे नड्डा, आपदा से हुई तबाही का ले रहे जायजा

मंडी|
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मंडी पहुंच गए हैं। नड्डा अभी बाढ़ प्रभावितों से बात कर रहे हैं और आज दिनभर मंडी व कुल्लू जिले में आपदा से हुई तबाही जायजा लेंगे। इससे पहले जेपी नड्डा सुबह 10 बजे मंडी के कांगनीधार हेलीपेड पहुंचे। बाद में उन्होंने मंडी के उस प्राचीन पंचवक्त्र मंदिर के दर्शन किए।

इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि हिमाचल में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने आए हैं और प्रदेश में हुए नुकसान का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि NDRF की 13 टीमें प्रदेश में राहत कार्य में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि जहां तक आर्थिक सहायता की बात है, वह भी केंद्र सरकार से मिलेगी। केंद्र सरकार राहत एवं पुनर्वास के लिए भी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि आपदा के समय में हम सब मिलकर लड़ेंगे। व्यवस्था के लिए जो भी आवश्यक होगा, उसमें कमी नहीं रहेगी। MI-17 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में लगाए गए है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि केंद्र की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी ने जो आर्थिक राहत देने की बात की है वह प्रदेश को अवश्य मिलेगी। उनोने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने राहत कार्यों में सहयोग किया और यह आगे भी रहेगा। इसके बाद जेपी नड्डा कुल्लू जाएंगे और यहां भी नुकसान का आकलन कर बाढ़ प्रभावितों से मिलेंगे। मंडी पहुंचे नड्डा के साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल भी शामिल हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now