Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल के इन 17 शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए मिलेगा राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार

हिमाचल के इन 17 शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए मिलेगा राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले 17 शिक्षकों को पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर सम्‍मानित करेगी। इन में 14 शिक्षकों का चयन योग्‍यता व तय पैमाने के आधार पर किया गया है, जबकि तीन शिक्षकों का चयन सरकार की अनुशंसा पर हुआ है| राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में 5 सितंबर को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर शिक्षकों को यह पुरस्कार देंगे। इस मौके पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। 

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार पाने वालों मे शिमला, सोलन, मंडी जिला से सबसे ज्यादा 3-3 शिक्षकों का चयन अवार्ड के लिए हुआ है। इसके अलावा अन्य जिलों से 1-1 शिक्षकों को चुना गया है। चंबा जिला से किसी भी शिक्षक का चयन इस बार अवार्डी सूची में नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED ने शिमला से दबोचा मुख्य आरोपी का 'राजदार', 2.5 लाख लोग हुए थे ठगी के शिकार!

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार पाने वालों मे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ के प्रधानाचार्य जियालाल नेगी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर के प्रेम लाल दुलटा, संजौली स्कूल के प्रवक्ता अजय कुमार, सोलन के बघेरी स्कूल के डीपीई सुमित सिंह, शिमला जिला के अरहाल स्कूल के पंकज शर्मा, सिरमौर जिला के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलाना घाट के विवेक कुमार, सोलन जिला के बरेच स्कूल के हरदेव शामिल हैं।

इसके अलावा ऊना जिला के बसाल स्कूल के सुभाष चंद, सोलन जिला के बरोटीवाला के सुरेंद्र पाल मेहता, मंडी जिला के खंडूना के इंद्रेश कुमार, बिलासपुर जिला के बलग का घाट स्कूल के संजीव कुमार, बीड़ बगेड़ा के सुरेश कुमार, केलंग स्कूल की सी अंगमों, कांगड़ा जिला के टिहरी स्कूल के राजेंद्र कुमार को अवार्ड मिलेगा। इसके अलावा सरकार ने जिन नामों की अनुशंसा की है उनमें जिला कुल्‍लू के नग्‍गर स्‍कूल के शिक्षक धर्म चंद, मंडी जिला के डडोह स्‍कूल की शिक्ष‍िका कुंजन वर्मा और मंडी जिला के थुनाग स्‍कूल के शिक्षक इंद्र सिंह ठाकुर शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  HP TCP Rates Increase: हिमाचल टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने नक्शे पास करने की दरें पांच गुना तक बढ़ाई..!

राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:45 बजे शुरू होगा। राज्यपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now