Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में 11वीं कक्षा में आज से ऑनलाइन एडमिशन ले सकेंगे छात्र

रोल ऑन बेसिस पर ही होगी एडमिशन

प्रजासत्ता|
शिक्षा विभाग ने बुधवार से 11वीं कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है| कोरोना कर्फ्यू के कारण अभी हिमाचल प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं। ऐसे में छात्र ऑनलाइन तरीके से दाखिला ले सकेंगे। शिक्षा विभाग ने 11वीं कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश मंगलवार को जारी कर दिए हैं। रोल ऑन बेसिस आधार पर छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। स्थिति सामान्य होने के बाद ऑफलाइन तरीके से भी दाखिले होंगे। दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई होगी। हर घर पाठशाला के माध्यम से ही बच्चों को पढ़ाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  CBI FIR Income Tax Officer Shimla: 17.94 लाख का टैक्स निपटाने को मांगी 5 लाख की घूस,  शिमला में इनकम टैक्स अफसर पर CBI की FIR

दरअसल कोरोना के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने दसवीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद कर छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया है। जब तक हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड छात्रों का पूरा रिजल्ट तैयार कर नहीं भेज देता तब तक रोल ऑन बेसिस पर ही दाखिले होंगे। रिजल्ट आने के बाद दाखिलों को रेगुलर किया जाएगा।

निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग डॉ. अमरजीत शर्मा की ओर से मंगलवार को इस संबंध में सभी जिलों के उप शिक्षा निदेशक, स्कूल प्रधानाचार्यों और मुख्य अध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्हें कहा गया है कि वह बुधवार से ही दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दें। डॉ. अमरजीत शर्मा ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और मुख्य अध्यापकों को कहा है कि जिन बच्चों को प्रमोट किया गया है उनका दाखिला 11वीं कक्षा में करवाना सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें:  नाहन मेडिकल कॉलेज में आपातकाल में भी नही मिल रही टेस्ट की सुविधा, मरीज परेशान

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now