Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में 12 सितंबर को होगा 23वां जनमंच

जनमंच

प्रजासत्ता|
कोरोना महामारी के ख़तरे को देखते हुए हिमाचल प्रदेश जयराम सरकार द्वारा शुरू किए गए जनमंच कार्यक्रम बंद कर दिए गए हैं लेकिन जैसे ही कोरोना के मामलों में कमी आई है| एक बार फिर सभी जिलों में करीब छह माह बाद 12 सितंबर को 23वां जनमंच कार्यक्रम होगा।

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव संदीप भटनागर ने मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर कुल्लू के आनी, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज शिमला के जुब्बल-कोटर्खाई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी मंडी के करसोग, तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा लाहौल-स्पीति के काजा में उपस्थित रहेंगे।

वहीँ ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर हमीरपुर के नादौन, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह सोलन के दून, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर बिलासपुर के झंडूता, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल सिरमौर के पच्छाद, ऊर्जा मंत्री सुखराम ऊना के गगरेट, वन मंत्री राकेश पठानिया कांगड़ा के जयसिंहपुर, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग किन्नौर के निचार और विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज चंबा के तीसा में जनमंच में उपस्थित रहेंगे।बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते जनमंच कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया था।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now