Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में 2 रुपए घटा बसों का किराया, कल से HRTC की बसों में महिलाओं को 50% छूट

हिमाचल में 2 रुपए घटा बसों का किराया,कल से HRTC की बसों में महिलाओं को 50% छूट

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच एचआरटीसी के बस मिनिमम किराये में कटौती की गई है। प्रदेश में लोगों को बढ़ती महंगाई से राहत देते हुए न्यूनतम बस किराए में 2 रुपए की कमी की है। बसों में सफर करने पर यात्रियों से पहले मिनिमम किराया 7 रुपए वसूला जाता था। वहीं, अब यात्रियों से मिनिमम किराया 5 रुपए वसूला जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला से बस किराए में कमी को लेकर टिकट जारी किया।

वहीं, दूसरी तरफ राखी पर्व से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए सरकारी बसों के किराए में 50% छूट देने की योजना की शुरुआत कर दी है। कांगड़ा जिला के धर्मशाला में आयोजित नारी को नमन योजना के तहत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिलाओं के लिए सरकारी बसों में हाफ टिकट पर यात्रा करने की योजना की शुरुआत की।

विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की आधी आबादी को सरकारी बसों में 50% की छूट पर सफर कराने की इस योजना को बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। सरकार इस फैसले से महिलाओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद जता रही है।

बता दें कि नया मिनिमम किराया सभी निजी और एचआरटीसी बसों में जल्द लागू किया जाएगा, इससे पहले, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुरुवार को ‘नारी को नमन’ कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बसों में 50 फीसदी किराये की छूट का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने बस स्टैंड धर्मशाला से धर्मशाला कॉलेज के सभागार तक एचआरटीसी की नई बस में सफर किया।

विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की आधी आबादी को सरकारी बसों में 50% की छूट पर सफर कराने की इस योजना को बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। सरकार इस फैसले से महिलाओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद जता रही है। योजना को शुरू करने से पहले राज्य सरकार ने हर जिला मुख्यालय के बस स्टैंड पर मंत्रियों की ड्यूटी तय की थी।

CM ठाकुर ने हिमाचल दिवस के मौके पर चंबा में प्रदेश की महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए सरकारी बसों में सफर करने पर 50% की छूट देने की घोषणा की थी, जिसे आज मुख्यमंत्री ने हाफ टिकट जारी कर शुरू कर दिया है। 1 जुलाई से महिला इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। जानकारी के अनुसार अभी यह सुविधा निगम की साधारण बसों में है। निगम की बसों में बाहरी राज्यों में सफर करने पर किराए में छूट का लाभ नहीं मिलेगा।

मौजूदा सरकार ने साढ़े साल के कार्यकाल में तीन बार बस मिनिमम किराया बढ़ाया है। सितंबर 2018 में सामान्य किराये में 20 से 25 फीसदी बढ़ोतरी कर न्यूनतम किराया 3 से 6 रुपये कर दिया था।हालांकि लोगों के विरोध के बाद अगले ही महीने अक्तूबर में न्यूनतम किराया 5 रुपये कर दिया गया। इसके बाद कोरोना काल में जुलाई 2020 में एक बार फिर बस किराये में 25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई और न्यूनतम किराया 5 से बढ़ा कर 7 रुपये कर दिया गया था। लेकिन अब फिर से किराये में कटौती की गई है। हिमाचल में पहाड़ी क्षेत्र 2.19 रुपये प्रति किलोमीटर और मैदानी क्षेत्र 1.40 रुपये प्रति किलोमीटर किराया लिया जाता है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now