Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में अब एक लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव

By-Elections in Himachal

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई से भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद अब सूबे में एक और विधानसभा सीट खाली हो गई है| अब प्रदेश में तीन जगह जगह उपचुनाव होंगे| कांगड़ा की फतेहपुर विधानसभा सीट जहां कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद खाली हो गई थी| वहीं, बाद में मंडी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए रामस्वरूप शर्मा का भी निधन हो गया था| अब एक और विधानसभा सीट खाली हो गई है|

हालांकि, कोरोना वायरस के चलते हाल ही में चुनाव आयोग ने सभी उपचुनाव टाल दिए थे, लेकिन अब देश-प्रदेश में कोरोना के मामले काफी कम हुए हैं| ऐसे में चुनावों को लेकर सुगबुगाहट फिर से शुरू हो गई है| बता दें कि हिमाचल में साल 2022 के अंत में विधानसभा चुनाव भी होने हैं|

इसे भी पढ़ें:  विकास परियोजनाओं को पूर्ण करने में देरी के लिए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई :- मुख्यमंत्री
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now