Prajasatta Side Scroll Menu

हिमाचल में अब तक ब्लैक फंगस के 15 मामले, 4 संक्रमितों की हुई मौत

black-fungus- case-in-himacha

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में ब्लैक फंगस ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है| प्रदेश में अब तक ब्लैक फंगस के 15 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 4 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है| वीरवार को हिमाचल प्रदेश में ब्लैक फंगस के दो नए मामले सामने आए हैं| जानकारी के अनुसार यह दो मामले हमीरपुर से सामने आए हैं. दोनों मरीजों को आंखों के पास सूजन की शिकायत के बाद उन्हें आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया था| मरीजों को ब्लैक फंगस वार्ड में दाखिल कर उपचार किया जा रहा है|

अब तक 4 संक्रमितों की मौत आईजीएमसी में अब तक हमीरपुर से 6, सोलन से दो और शिमला से एक ब्लैक फंगस का मामला सामने आ चुका है जिसमे दो की मौत हो चुकी है| जबकि कांगड़ा में ब्लैक फंगस के कुल छह मामले सामने आ चुके हैं| इसमें दो मरीजों की मौत हो गई है| चार का टांडा मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में उपचार चल रहा है|

इसे भी पढ़ें:  Himachal Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से 18 की मौत, 33 लापता, मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित..!

बता दें कि ब्लैक फंगस बीमारी हाईएस्ट स्टेज पर जाकर जानलेवा होती है| शुरुआती लक्षणों के दौरान ही समय पर जांच करने से इस बीमारी का दवाइयों व इंजेक्शन से इलाज संभव है| पहले से गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को ब्लैक फंगस होने की संभावना अधिक रहती है| ऐसे लोग अपना विशेष ख्याल रखें|

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now